छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही निर्णायक लड़ाई में मिली सफलता के बाद अब बस्तर से सुरक्षाबलों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। बस्तर में लंबे समय से तैनात CRPF के जवानों को अब दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक हजार से अधिक जवानों को मणिपुर भेजने की तैयारी है। वहीं, आने वाले एक महीने के भीतर कुछ और बटालियनों की भी बस्तर से वापसी हो सकती है।
इस पूरे मामले पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब इन केंद्रीय बलों की पहले जैसी आवश्यकता नहीं रह गई है। परिस्थितियों और जरूरतों के अनुसार बस्तर से जवानों को दूसरे स्थानों पर भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी बस्तर से सुरक्षाबलों की टुकड़ियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जा चुका है।
नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मिली सफलता के बाद बस्तर में सुरक्षा बलों की तैनाती के स्वरूप में अब बदलाव देखने को मिल रहा है.. नेताओं की सुरक्षा हटाने को लेकर भी विजय शर्मा ने बड़ी और अहम बात कही है...#Bastar #NaxalFreeBastar #Naxalism #CRPF #Chhattisgarh #VijaySharma #HomeMinister #BastarNews #ForceWithdrawal #Manipur #SecurityForces