त्योहारों और शादियों के सीजन में अगर आप भी पनीर और खोवा खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला (लिमाही चौक) स्थित 'उत्सव डेयरी' में खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात बड़ी दबिश दी। जांच के दौरान फैक्ट्री के अंदर बेहद गंदगी और अस्वच्छ माहौल में पनीर व खोवा तैयार किए जाने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मौके पर करीब 2,000 से 3,000 किलो दूषित पनीर पाया गया, जिसे विभाग ने तत्काल प्रभाव से नष्ट कर दिया है।
स्थानीय लोगों की गंदे पानी और असहनीय बदबू की शिकायत के बाद स्टेट विजिलेंस और फूड सेफ्टी टीम ने पुलिस व नगर पंचायत के साथ मिलकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिले में मिलावटी पनीर के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी रेड मानी जा रही है। फिलहाल, हरियाणा निवासी फैक्ट्री संचालक अजित साहू के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खुद भी सतर्क रहें और इस पोस्ट को शेयर कर अपनों को भी जागरूक करें!
#BemetaraNews #FoodSafety #ChhattisgarhNews #FakePaneer #HealthAlert #RaipurNews #Milawat #PublicAwareness #BreakingNews #FatafatNews