छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर में पिछले 6 महीनों से दहशत का पर्याय बने 'कबरा' हाथी ने वन विभाग की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अब तक 19 लोगों की जान ले चुका यह हिंसक हाथी अब 17 अन्य हाथियों के दल में शामिल हो गया है। सोमवार को 18 हाथियों का यह विशाल झुंड उदयपुर ब्लॉक के तेंदूटिकरा और सरमा के जंगल में जा पहुंचा। हाथियों की इस खतरनाक आवाजाही और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के 20 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
झुंड में शामिल होने के कारण कबरा को अलग कर पकड़ना अब वन अमले के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। चौथे दिन भी जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में बिलासपुर के विशेषज्ञों की टीम दो कुमकी हाथियों और ड्रोन की मदद से जंगल में लगातार तलाशी अभियान चला रही है, ताकि इसे ट्रैंकुलाइज कर रमकोला रेस्क्यू सेंटर भेजा जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
#Surguja #Surajpur #ElephantAlert #ChhattisgarhNews #WildlifeRescue #KabiraElephant #Udaipur #BreakingNews #FatafatNews