
💥बिरसिंहपुर पाली | NH-43 मुदरिया दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत। जानकारी के अनुसार, छादा निवासी महिला अपने बेटे के साथ शहडोल जा रही थी। रास्ते में अचानक गाड़ी के सामने कुत्ता आने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे महिला सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। #Umaria #BirsinghpurPali #Mudariya #NH43 #RoadAccident BreakingNews
Bandhogarh, Umaria | Jul 18, 2026

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनतराई (देवगढ़ मोड़) पर गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एनएच-43 पर एक हाईवा में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वाहन में सवार चालक समेत तीन लोग अंदर ही फंस गए और बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे के दोनों तरफ गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से भारी मशक्कत के बाद हाईवा में फंसे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अम्बिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात बहाल कर दिया है और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। #Ambikapur #Surguja #RoadAccident #HighwayAccident #ChhattisgarhNews #BreakingNews #Raigarh #NH43 #Sitapur #AccidentVideo #FireAccident #CGNews #HindiNews #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 9, 2026