*जी.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन पर्व, राखी और कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 25 अगस्त 2026*
बस्ती। जी.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल में भाई-बहन के प्रेम व विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को बड़े ही उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में "राखी बनाओ" एवं "कार्ड बनाओ" प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनाशीलता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं भाइयों ने स्नेहपूर्वक चॉकलेट भेंटकर अपना स्नेह व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने रक्षाबंधन के सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को आपसी प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और पारिवारिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल धागा बांधने का नहीं बल्कि जीवन भर एक-दूसरे की रक्षा करने के संकल्प का पर्व है। प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में राकेश, राजेश, सावित्री, प्रवीण, साकेत, पूजा, महिमा, सूरज, गिरीश, पवन, सुशील, अरविन्द, निगहत, श्रुति, रेशमा, शिवानी व प्रतीक्षा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 25, 2026