Public App Logo
Profile Picture

Bashishth Kumar Pandey

@bashishthkumarpandey
3847Followers
0Following
वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करने पर संजय चौधरी के समर्थन में उतरा मुस्लिम समाज, बोले- रुधौली से भाजपा ने बनाया प्रत्याशी तो हम भाजपा को देंगे वोट

बस्ती। जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी की कार्यशैली की सराहना अब जमदाशाही में भी देखने को मिली। वर्षों से बदहाल पड़े नाले का पुनर्निर्माण कराए जाने से प्रसन्न स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार को जमदाशाही चौराहे पर उन्हें आमंत्रित कर फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की ओर से दिया गया राजनीतिक बयान भी चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में संजय चौधरी को रुधौली विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाती है तो वे भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।

दरअसल, जमदाशाही में लगभग 400 मीटर लंबा नाला पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में था। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के कार्यकाल में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से इस नाले का पुनर्निर्माण कराया गया। वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से स्थानीय लोगों में काफी प्रसन्नता है। इसी खुशी और आभार को व्यक्त करने के लिए लोगों ने उन्हें चौराहे पर आमंत्रित कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मोहम्मद इलियास ने संजय चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, लेकिन संजय चौधरी के कार्यकाल में इसका निस्तारण हुआ है। इससे हम सभी बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक सोच जाहिर करते हुए कहा कि हम लोग सामान्यतः भाजपा को मतदान नहीं करते हैं, लेकिन यदि संजय चौधरी जी भाजपा से रुधौली विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं तो हमारा पूरा मुस्लिम समाज उनके समर्थन में भाजपा को मतदान करेगा।

मोहम्मद इलियास के इस बयान के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी अपनी सहमति जताई। शकील, खलील, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहमतुल्लाह खान, तनवीर, मुख्तार अहमद, पूर्व प्रधान, हाजी अतिकुर्रहमान, इश्तिखार सिद्दीकी सहित तमाम लोगों ने संजय चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यदि भाजपा उन्हें रुधौली विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करती है तो वे उनके समर्थन में भाजपा को मतदान करेंगे।

स्थानीय लोगों का कहना था कि वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। सम्मान समारोह के दौरान विकास कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त करने के साथ ही लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी संभावित राजनीतिक पसंद भी सार्वजनिक रूप से जाहिर की।

जमदाशाही में आयोजित यह सम्मान समारोह इसलिए भी चर्चा में रहा कि यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विकास कार्यों से संतुष्टि जाहिर करते हुए भाजपा के प्रति अपने संभावित मतदान निर्णय को एक शर्त के साथ जोड़कर सामने रखा।
निराश्रित बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, अरविंद पाल ने  दीपावली के अवसर बांटी मिठाई और पटाखे

बेलवाडाँड़ी मोहल्ले में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे भाजपा नेता, बोले- दूसरों की खुशियों में शामिल होना ही सच्ची मानवता

बस्ती। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का भी संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पाल ने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के बेलवाडाँड़ी मोहल्ले में निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर अरविंद पाल अविनाश श्रीवास्तव के मकान पर पहुंचे, जहां छोटे-छोटे निराश्रित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बच्चों के बीच दीपावली के अवसर पर मिठाई और पटाखों की व्यवस्था की, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। बच्चों के साथ खुशियां साझा कर उन्होंने त्योहार की वास्तविक भावना को जीवंत किया।

इस दौरान अरविंद पाल ने कहा कि दीपावली का असली आनंद तभी है, जब समाज का हर व्यक्ति खुशियों में शामिल हो। जरूरतमंद और निराश्रित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी मानवता है। समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर ऐसे बच्चों की खुशियों और उनके भविष्य को संवारने में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों की सार्थकता तभी है, जब खुशियां केवल अपने परिवार तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी पहुंचें।

अरविंद पाल की इस पहल से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दीपावली के अवसर पर उनके बीच पहुंचकर खुशियां बांटने की इस पहल की सराहना की जा रही है।
पूर्वांचल में दुग्ध क्रांति की शुरुआत, बसंत चौधरी ने पूरा किया किसानों से किया वादा

श्री कृष्णा शुगर एंड डेयरी लिमिटेड में 300 दुग्ध उत्पादक किसानों की संगोष्ठी, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के दिए गए टिप्स; किसानों की समृद्धि के साथ बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

बस्ती। पूर्वांचल में दुग्ध क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। किसानों की समृद्धि और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे श्री कृष्णा शुगर एंड डेयरी लिमिटेड के चेयरमैन बसंत चौधरी ने किसानों से किया अपना वादा पूरा करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। बरगदवा स्थित श्री कृष्णा शुगर एंड डेयरी लिमिटेड परिसर में डेयरी से जुड़े दुग्ध उत्पादक किसानों की महत्वपूर्ण बैठक एवं पशुपालन जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें लगभग 300 किसानों ने भाग लिया।

संगोष्ठी में पशु चिकित्सक ने किसानों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुओं के बेहतर रखरखाव, उचित पोषण, संतुलित चारा एवं स्वच्छ पानी की उपलब्धता तथा पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन अपनाने और डेयरी व्यवसाय को आय का मजबूत माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन बसंत चौधरी ने किसानों से सीधे संवाद किया और दुग्ध उत्पादन के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनकी जरूरतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि और पशुपालन का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित कर किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा शुगर एंड डेयरी लिमिटेड के माध्यम से शुरू हो रही यह पहल केवल दूध संग्रहण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूर्वांचल में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। गांवों में दुग्ध संग्रह केंद्रों के विस्तार से दुग्ध उत्पादक किसानों को बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

बसंत चौधरी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि डेयरी से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके आर्थिक उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की भागीदारी और सहयोग से ही पूर्वांचल में दुग्ध क्रांति का सपना साकार होगा।

कार्यक्रम के समापन पर दीपावली के पावन अवसर पर उपस्थित सभी किसानों को मिष्ठान वितरित कर पर्व की खुशियां साझा की गईं। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर विनोद पाण्डेय, विश्वनाथ चौधरी, मनोज चौधरी, अभिषेक पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बस्ती। बस्ती सदर विधानसभा में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी अरविंद पाल जी इन दिनों अपने सहज, सरल और मिलनसार व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली के पावन अवसर पर उनके द्वारा जिस तरह बिना किसी भेदभाव, ऊंच-नीच और दिखावे के कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों के बीच मिठाई एवं उपहारों का वितरण किया जा रहा है, उसकी चर्चा पूरे विधानसभा क्षेत्र में हो रही है।
अरविंद पाल का यह प्रयास केवल दीपावली की शुभकामनाएं देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से वह कार्यकर्ताओं और मित्रों के साथ अपने आत्मीय संबंधों को भी मजबूत कर रहे हैं। राजनीति में जहां अक्सर पद और प्रतिष्ठा के साथ दूरियां बढ़ जाती हैं, वहीं अरविंद पाल का यह सहज व्यवहार लोगों के बीच एक अलग संदेश दे रहा है।
उनकी इस पहल को कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान, अपनापन और सामाजिक समरसता की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है। दीपावली के इस पर्व पर खुशियां बांटने की उनकी यह पहल सदर विधानसभा में चर्चा का विषय बनी हुई है।
युवा भाजपा नेता एवं छोटे भाई प्रभात गौतम जी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी ऊर्जा, संगठनात्मक क्षमता, समर्पण और कर्मठता से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ईश्वर से आपके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना करता हूं। 💐
पैड़ा वाले बाबा के संकल्प को मिलेगी नई उड़ान, पैड़ा धाम में 6 दिसंबर से नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा, सुंदर दास जी महाराज करेंगे निःशुल्क कथा वाचन

बस्ती। पैड़ा धाम में सनातन धर्म और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास सुंदर दास जी महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत 5 दिसंबर 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जबकि 6 दिसंबर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा।

प्रेसवार्ता के दौरान सुंदर दास जी महाराज ने आयोजन की पृष्ठभूमि साझा करते हुए बताया कि पैड़ा वाले बाबा ने पैड़ा धाम में पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की कथा कराने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प को साकार करने की भावना से उन्होंने 36 दिनों तक पदयात्रा कर बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन किए और कथा आयोजन के लिए प्रयास शुरू किए।

सुंदर दास जी महाराज ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार की कथा का आयोजन कोई सामान्य आयोजन नहीं है। इसके लिए बड़े स्तर पर आर्थिक संसाधनों और व्यापक जनसहयोग की आवश्यकता होती है। इसी क्रम में पैड़ा वाले बाबा ने जनसहयोग की मुहिम शुरू की और शहर के विभिन्न स्थानों पर बैठकर श्रद्धालुओं से स्वेच्छा से सहयोग देने की अपील की। हालांकि, अपेक्षित सहयोग और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें लगा कि इस तरह कथा का आयोजन संभव नहीं हो पाएगा। इससे वे काफी निराश हुए और हताशा में स्वयं को क्षति पहुंचाने का प्रयास भी किया, जो किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है।

उन्होंने बताया कि इन्हीं परिस्थितियों के बीच उन्होंने पैड़ा वाले बाबा के संकल्प को मजबूती देने और उन्हें मानसिक संबल प्रदान करने का संकल्प लिया। इसी के तहत पैड़ा धाम में नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बिना किसी दक्षिणा के करने का निर्णय लिया गया है।

सुंदर दास जी महाराज ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि सनातन धर्मावलंबियों का कल्याण, धर्म और अध्यात्म का प्रचार-प्रसार तथा पैड़ा वाले बाबा के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।
सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल जी द्वारा आयोजित पटेल संदेश यात्रा के दौरान मुझे सम्मानित किए जाने पर हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

यह सम्मान मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है।

इस स्नेह, विश्वास और मान-सम्मान के लिए बृजेश पटेल जी सहित सरदार सेना के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आयोजक मंडल का हृदय की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।

आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद सदैव बना रहे। 🙏
होली हो या दीपावली, बड़े भाई बालकृष्ण त्रिपाठी 'पिंटू बाबा' अपनी पूरी टीम के साथ हर घर तक खुशियां और मिठास पहुंचाने के अभियान में जुटे रहते हैं। इस बार उनकी पहल और भी सराहनीय है। मिठाई के साथ-साथ लोगों को डस्टबिन भी वितरित कर रहे हैं, ताकि त्योहारों की खुशियों के साथ स्वच्छता का संदेश भी घर-घर पहुंचे।

आज के दौर में जहां लोग पद और प्रतिष्ठा मिलते ही अपनों को भूल जाते हैं, वहीं पिंटू बाबा जैसे लोग अपने व्यवहार, सेवा और समर्पण से समाज में एक अलग पहचान बनाते हैं। उनकी यह पहल केवल मिठाई बांटने तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की सच्ची भावना का परिचायक है।

महादेव से यही प्रार्थना है कि शिक्षा शक्ति परिवार को सदैव इतना ही सरल, सहज और सेवाभावी बनाए रखें। बड़े भाई की इच्छाशक्ति और सेवा का जज्बा निरंतर बढ़ता रहे।

बड़े भाई बालकृष्ण त्रिपाठी 'पिंटू बाबा' एवं उनकी पूरी टीम को इस नेक पहल के लिए हृदय से बधाई और अनंत शुभकामनाएं। 🙏
गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा के लिए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में पैरामेडिकल स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण

विशेषज्ञों की ट्रेनिंग से स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी और बेहतरी, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

बस्ती। मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. सतेंद्र सिंह तंवर ने अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ को विभिन्न चिकित्सकीय प्रक्रियाओं एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया।

डॉ. सतेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की ट्रेनिंग आयोजित होने से पैरामेडिकल स्टाफ की कार्यक्षमता और दक्षता में वृद्धि होती है। इससे मरीजों की देखभाल, उपचार के दौरान जरूरी सावधानियों तथा चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में काफी सुविधा मिलती है। प्रशिक्षित स्टाफ मरीजों को अधिक प्रभावी और सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने कहा कि श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ अस्पताल में समय-समय पर विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण एवं सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता केवल आधुनिक संसाधनों से ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षित और दक्ष मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ से भी सुनिश्चित होती है। ऐसे आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होते हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अस्पताल के जनरल मैनेजर वीके अय्यर, मनोज चौधरी, दुर्गेश चौधरी सहित अस्पताल के सभी पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी के द्वारा 
भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को अलग-अलग खांचों में बांटना सर्वथा अनुचित

आस्था जोड़ने का माध्यम है, बांटने का नहीं। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण दोनों करोड़ों श्रद्धालुओं के आराध्य हैं। धर्म के मंच से ऐसी बात होनी चाहिए जो समाज में समरसता, एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करे, न कि किसी प्रकार का भ्रम या विभाजन पैदा करे।
बस्ती सॉकर लीग के दूसरे दिन सात टीमों ने दिखाया दमखम, बबलू तिवारी ने फुटबॉल को किक मारकर किया शुभारंभ

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बढ़ाया उत्साह, बोले- खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम

बस्ती। बस्ती सॉकर लीग 2026 के दूसरे दिन खेल मैदान में रोमांच और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। प्रतियोगिता में सात टीमों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल, दमखम और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता एवं रूधौली विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी बबलू तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बबलू तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल हमें अनुशासन, संघर्ष, आपसी भाईचारे और टीम भावना की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय पहल है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के अध्यक्ष आलोक पांडेय ने कहा कि बस्ती सॉकर लीग का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करना है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले लोगों के प्रति आभार जताया।

वहीं, प्रतियोगिता के संयोजक विवेक पांडेय ने कहा कि बस्ती सॉकर लीग को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। दूसरे दिन सात टीमों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

प्रतियोगिता के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का जोश और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन ने न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का सकारात्मक संदेश भी दिया।
बस्ती। शहर के विकास भवन मुख्य गेट पर लगा बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ट्रांसफार्मर की स्थिति को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विकास भवन में प्रतिदिन अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे व्यस्त स्थान पर ट्रांसफार्मर का असुरक्षित होना लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की इस लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो किसी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा घेरा लगाने और आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।*dm basti<nis:link nis:type=tag nis:id=cm.up nis:value=cm.up nis:enabled=true nis:link/>
बस्ती सॉकर लीग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए छोटे भाई आलोक पांडेय को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रतियोगिता में पहुंचकर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। 
खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है।
आलोक पांडेय सहित पूरी आयोजन समिति को इस शानदार पहल के लिए हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि बस्ती में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहे।
रामलीला मैदान की ऐतिहासिक भीड़ ने दे दिया परिवर्तन का संदेश – बसंत चौधरी

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में उमड़ी जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता अब बदलाव चाहती है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़ इस बात का संकेत है कि परिवर्तन की लहर उठ चुकी है। जनता की आवाज को अब दबाया नहीं जा सकता।

यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बस्ती के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बसंत चौधरी ने रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में शामिल होने के बाद कही।

उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन लोकतंत्र के प्रति जनता की प्रतिबद्धता और संविधान की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। देश की जनता जागरूक हो चुकी है और आने वाले समय में इसका असर राजनीति में दिखाई देगा।

बसंत चौधरी
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, बस्ती
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, 309 रुधौली
सरल, सहज और सौम्य स्वभाव के धनी, जिनसे विगत कई वर्षों से आत्मीय स्नेह और अपनत्व का रिश्ता रहा है, ऐसे बस्ती के लोकप्रिय एवं शानदार सांसद आदरणीय श्री राम प्रसाद चौधरी जी से एक कार्यक्रम के दौरान सुखद एवं आत्मीय मुलाकात हुई।
उनका सहज व्यवहार, सादगी और आत्मीयता हमेशा प्रभावित करती है। मुलाकात के ये सुखद पल सदैव स्मरणीय रहेंगे। 🙏
छोटे भाई एवं युवा पत्रकार धर्मेंद्र कुमार पांडेय जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं ढेर सारा आशीर्वाद।
ईश्वर से कामना है कि आप जीवन में निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं, खूब तरक्की करें और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु रहें। आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि सदैव बनी रहे।
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। 💐🎂
जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं हम सभी के अभिभावक आदरणीय जयंत मिश्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। आपका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हम सभी को यूं ही मिलता रहे। आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का सदैव वास हो।

जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं सादर प्रणाम। 💐🙏
विभिन्न मुद्दों को लेकर आप लोगों के बीच 9:00 बजे लाइव रहूंगा
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर मनीष मिश्रा ने किया प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
भारत की एकता और अखंडता के महानायक को किया नमन, ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारों से गूंजा परिसर
बस्ती। देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण के महानायक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा ने उनकी प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर ‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
मनीष मिश्रा ने सरदार पटेल के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना ही लौह पुरुष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रत्येक देशवासी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर ओम जी पांडेय, संजय मिश्रा, जीडी मिश्रा, अमित चौबे, अंजनी पाठक, विमल पांडेय, संध्या दीक्षित, राकेश राजभर, अमित कुमार शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
छोटे भाई जमदग्नि पाण्डेय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🎂💐

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें। आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त हो। आपका जीवन खुशियों, प्रेम और समृद्धि से सदैव भरा रहे।

जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं, छोटे भाई! ❤️
पड़रिया दत्तू में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा का भव्य अनावरण, सांसद और विधायक ने किया नमन

बस्ती। रूधौली विधानसभा क्षेत्र के दसिया–महनुआ मार्ग स्थित पड़रिया दत्तू खेल मैदान में लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भव्य प्रतिमा अनावरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान शिवेन्द्र चौधरी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी एवं स्थानीय विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति उनका अतुलनीय समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान भारतीय इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में सदैव अमर रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका अद्वितीय योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। 
लौह पुरुष अमर रहें! 🇮🇳
दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा से मिले बसंत चौधरी, रामलीला मैदान की रैली में होंगे शामिल
बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बस्ती के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बसंत चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा से मुलाकात की। बसंत चौधरी रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई। रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह है। 
बसंत चौधरी ने रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचकर पार्टी के प्रति अपनी सक्रियता और प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
सैकड़ों महिलाओं के जीवन में मातृत्व की खुशियां ला रहीं डॉ. सोमा शा, श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में दे रही हैं सेवाएं

महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में पूर्वांचल में बना रहीं अलग पहचान, निःसंतान दंपतियों के जीवन में जगा रहीं उम्मीद की नई किरण

बस्ती। मातृत्व का सुख हर महिला के जीवन की एक अनमोल अनुभूति होती है। लेकिन कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण महिलाओं को मां बनने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुशल चिकित्सकीय परामर्श और उचित उपचार उनके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत कर सकता है।

श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बड़ेवन, बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहीं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमा शा अब तक लगभग सैकड़ों महिलाओं को संतान सुख की प्राप्ति में चिकित्सकीय सहयोग प्रदान कर चुकी हैं। उनके उपचार और मार्गदर्शन से अनेक दंपतियों के जीवन में माता-पिता बनने की खुशियां आई हैं।

पूर्वांचल में महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी पहचान बना रहीं डॉ. सोमा शा लगातार अस्पताल में मरीजों को अपनी सेवाएं दे रही हैं। महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के साथ-साथ गर्भधारण में आने वाली परेशानियों को समझकर उचित चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना उनकी चिकित्सा सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

डॉ. सोमा शा की सेवाओं से उन दंपतियों को भी उम्मीद मिल रही है, जो लंबे समय से संतान प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रयास इस बात का उदाहरण हैं कि सही समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह और उचित उपचार से कई परिवारों के जीवन में खुशियां लौट सकती हैं।

श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल प्रबंधन का उद्देश्य बस्ती और आसपास के जनपदों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है।
भगवान चंद्र देव कहां-कहां पर दिखाई दिए