रांची में जनशिकायत समाधान कार्यक्रम, 110 आवेदन मिले; 70 मामलों का मौके पर निपटारा
रांची: आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को रांची जिले के विभिन्न थाना और ओपी में जनशिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस के वरीय अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारियों तक ने आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं।
वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी निर्धारित थाना एवं ओपी में मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए कार्रवाई की।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थानों में करीब 110 मामले और आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 70 मामलों का त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन निष्पादन कर दिया गया।
वहीं, जनशिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान कुछ संवेदनशील मामले भी सामने आए। इन मामलों में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर कुल 5 प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, जिन मामलों का तत्काल निष्पादन नहीं हो सका, उनमें गुणवत्तापूर्ण जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनशिकायत समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करना है।
#RanchiNews #RanchiPolice #JharkhandNews #Ranchi #JanShikayat #JanShikayatSamadhan #PoliceNews #JharkhandPolice #BreakingNews #LatestNews #RanchiNewsToday #CrimeNews #PoliceAction #PublicGrievance #NewsUpdate #JharkhandNewsToday #LoktantraBharat #LOKLine #ViralNews #TrendingNews #RanchiUpdates