पोड़ैयाहाट: एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने देवडांड़ थाना का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
देवडांड़ थाना का एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने बुधवार को औचक निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा संधारण और थाने के दैनिक कार्यों की समीक्षा की गई।एसडीपीओ ने थाने के गुंडा रजिस्टर, मालखाना, स्टेशन डायरी और लंबित कांडों (केस) से संबंधित फाइलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए।