#Balrampur ! हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़े, बूथ स्तर पर अभियान चलाएं कार्यकर्ता : राजकिशोर मौर्य
भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ की बनी रणनीति, युवाओं और नए मतदाताओं पर विशेष जोर...
#बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन, तुलसीपार्क में रविवार को ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ के तहत जिला स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजकिशोर मौर्य ने कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
कार्यशाला का शुभारंभ जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों के स्वागत के साथ किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ता गांवों और बूथों तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करें।
मुख्य अतिथि राजकिशोर मौर्य ने कहा कि अभियान का उद्देश्य किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने देना है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों और सूची से छूटे पात्र लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया। साथ ही नाम जोड़ने, संशोधन कराने और मतदाता सूची की त्रुटियां दूर कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारी तय कर अभियान की नियमित समीक्षा करने की बात भी कही।
कार्यशाला में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, विधानसभा प्रभारी अनिल पासवान, उदय प्रकाश त्रिपाठी व राजेश राय चंदानी सहित जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, वंदना पासवान, आद्या सिंह पिंकी, शिव प्रसाद यादव, संजय शुक्ल, महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिन्दु विश्वकर्मा, महेन्द्र पाण्डेय, डीपी सिंह बैस, साधना पाण्डेय, ललिता तिवारी, नंदनी शुक्ल, अवधेश तिवारी तरुण, अरविन्द तिवारी, डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, राजाराम गौतम, दीपचन्द्र जायसवाल, संदीप उपाध्याय, संदीप वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
अंत में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
#balrampur #bjp