सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के बरावीर कहली गांव में एक युवक पर धारदार हथियार से हमले का आरोप, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र के बरावीर कहली गांव में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित अनिल कुमार पटेल ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।उनका आरोप है कि त्योहार के दौरान हुई कहासुनी के बाद अगले दिन उन पर हमला किया गया। उन्होंने आरोपियों पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है।