बहादुरपुर: हनुमान मंदिर के विस्तार पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों के विरोध-हंगामे के बाद काम रुका
लहेरियासराय स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हनुमान जी के मंदिर के विस्तार के लिए किए जा रहे पक्के निर्माण को हटाने पहुंची प्रशासन की टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। पुलिस बल और जेसीबी के साथ पहुंची टीम को विरोध के बाद कार्रवाई रोकनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि घर-घर से चंदा कर मंदिर का विस्तार कराया जा रहा था। लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की