बहादुरपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां जानकी करीला मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देश पर राज्य आपदा मोचन बल अशोकनगर की टीम ने बुधवार को शाम लगभग चार बजे अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया। इस प्रशिक्षण में मंदिर ट्रस्ट के वालंटियर, नगर परिषद कर्मचारी, पुलिस जवान मौजूद रहे ।