बहादुरपुर: बंगला चौराहे पर बाइक चालक ने व्यक्ति को मारी टक्कर, बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार नेहकाई निवासी विक्रम चिढार उम्र 45 वर्ष ने बुधवार को रात लगभग आठ बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बंगला चौराहे पर कलारी के सामने एक बाइक चालक ने बुधवार को शाम लगभग 6 बजे उसके पिता हरप्रसाद चिढार को टक्कर मार दी, फरियादी की शिकायत पर बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।