बहादुरपुर: बस स्टैंड के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 35 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर पुलिस को सोमवार को रात लगभग 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहादुरपुर में बस स्टैंड के पास कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा हैं, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से सुमेर निवासी बृजभान सिंह केवट (35 वर्ष) वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।