बहादुरपुर: कलेक्टर ने करीला धाम मेले की तैयारियों का जायजा लिया, समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए
आगामी करीला मेले को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर साकेत मालवीय ने शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे करीला धाम पहुंचकर मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित विभागों को समय सीमा में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, एसडीएम, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।