पोड़ैयाहाट: गोड्डा के शहीद स्तम्भ पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को देंगे श्रद्धांजलि
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने गोड्डा के शहीद स्तम्भ पर बुधवार को तीन बजे दिन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमनंदन कुमार ने बताया कि बुधवार को अपराह्न तीन बजे स्मृतिशेष सुदिव्य कुमार सोनू के आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है।