टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में पेयजल और जल जीवन कार्यों की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में पेयजल एवं जल जीवन संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में ग्रीष्म काल में तेजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो इस हेतु वैकल्पिक पानी के स्रोतों का अभी से चिन्हाकन करें।