टीकमगढ़: खरगापुर भेलसी रोड पर बाइक की टक्कर से एक महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
खरगापुर भेलसी रोड पर मंगलवार को एक महिला तलाक दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल का नाम कौशल्या रैकवार निवासी जरूआ गांव बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने परिजन के साथ बाइक से जरूआ गांव से देवरदा गांव जा रही थी रास्ते में खरगापुर भेलसी रोड पर एक बाइक चालक ने बाइक से टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई।