टीकमगढ़: अनगड़ा गांव में खेत जोतने से मना करने पर पिता ने बेटे के साथ कुल्हाड़ी से की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ के अनगड़ा में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम राकेश बताया गया है। परिजन ने बताया कि राकेश खेत पर था, इसी दौरान राकेश का पिता भानू टैक्टर से खेत जोत रहा था, राकेश ने मना किया तो उसके पिता ने कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी, जिससे राकेश घायल हो गया।