टीकमगढ़: निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन काम, ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
आस्तोन गांव से करीब दो दर्जन ग्रामीण अपनी शिकायत को लेकर अपर कलेक्टर विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नवनीत कुमार धुर्वे को नाली निर्माण में गुणवत्ताहीन और शासन की गाइडलाइन के विरुद्ध कार्य करने पर नाराजगी जाहिर कर शिकायती पत्र सौंपकर सही तरीके से काम करने की मांग की है।