टीकमगढ़: बकसोई गांव के पास सीएनजी टैक्सी में लगी आग, धू-धू कर जल गई, वीडियो वायरल
बकसोई गांव के पास मंगलवार को एक हादसा हो गया। बजाज कंपनी की सीएनजी टैक्सी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी तरह टैक्सी को अपनी चपेट में ले लिया और टैक्सी धू धू कर जलती रही। घटना में टैक्सी ड्राइवर बाल बाल बच गया। अभी तक इस बात का पता नहीं लगा है कि सीएनजी टैक्सी में किन कारणो को लेकर आग लगी है।