टीकमगढ़: अस्तोन गांव में परिवार के लोगों ने 5 लोगों के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्तोन गांव में 5 लोगों के साथ मारपीट हुई है। घायल सुरेश ने बताया कि वह और उसके परिजन चाचा के घर कार्यक्रम में खाना खाने गए थे। खाना खा कर घर आए तो परिवार के मोनू, हनुमत, सोनू, गौरव और अन्य लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी।