पोड़ैयाहाट: नवजात की मौत के मामले में उपायुक्त गोड्डा ने सीएचसी पोड़ैयाहाट के एंबुलेंस ड्राइवर को किया बर्खास्त
नवजात की मौत के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट के एंबुलेंस के ड्राइवर को उपायुक्त गोड्डा लोकेश मिश्रा ने गुरुवार को बर्खास्त कर दिया है। विगत दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट से एक नवजात बच्चे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया गया था। बीच रास्ते में एंबुलेंस के ड्राइवर के द्वारा राशि की मांग की गई थी।