अमरिया: भूडकोनी में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया, 110 मरीजों को मिला लाभ
अमरिया क्षेत्र के भूडकोनी गांव में स्वास्थ्य सेवा की सराहनीय पहल देखने को मिली... सुचेतना समाज सेवा संस्था के आशादीप सेंटर ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की उड़ान परियोजना के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया... सीएचसी अमरिया के डॉक्टर आसिफ बेग और उनकी टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं और जरूरी परामर्श दिया