कोलेबिरा: कोलेबिरा में खनन विभाग ने अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर किया जब्त
सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के गोबरधंसा तालाब के पास खनन विभाग ने अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त किया। ट्रैक्टर पर करीब 100 सीएफटी पत्थर बोल्डर लदा था। जिला खनन पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद ने बिना परिवहन चालान के खनिज ले जा रहे ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस के हवाले किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। उक्त जानकारी रविवार को सुबह 7:20 बजे मिली।