कोलेबिरा: करमटोली स्कूल में खराब चापानल हुआ ठीक, विद्यार्थियों को मिली राहत
मंगलवार दोपहर 3 बजे कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा पंचायत स्थित आरसी प्राथमिक विद्यालय करमटोली में तीन माह से खराब चापानल को दुरुस्त कर चालू कर दिया गया। प्रधानाध्यापिका रीतू किड़ो की सूचना पर अमृत डुंगडुंग ने विभाग से संपर्क किया, जिसके बाद मरम्मत कर बच्चों को स्वच्छ पेयजल सुविधा मिल रही है।