नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने गुरुवार को 12 बजे शून्यकाल में जल, जंगल, जमीन से जुड़े आदिवासी अधिकारों के संरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा पेशा नियमावली लागू होने के बाद विलेज नोट व अभिलेखों का ऑनलाइन दस्तावेजीकरण जरूरी है, ताकि रिकॉर्ड सुरक्षित रहे और अधिकारों का सही निपटारा हो सके।