गुरुवार सुबह 9 बजे सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड स्थित कल्हाटोली में मां बाघचंडी वार्षिक महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। जय माता दी के उद्घोष के बीच करीब 5100 महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश लेकर देवनदी के उद्गम स्थल से जल भरकर मंदिर तक यात्रा की।