शनिवार दोपहर 12:10 बजे नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि अंजान शाह पीर बाबा का उर्स क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यहां सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर शांति, खुशहाली और विकास की कामना करते हैं, जो समाज को एकता का संदेश देता है।