कोलेबिरा के कनजोगा गांव में शुक्रवार सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने तालाब से जल भरकर कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। आयोजन में मंदिर समिति व ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।