सात निश्चय-3 के अंतर्गत 'उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य' को साकार करने की दिशा में सिवान के विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षण एवं नवाचार को बढ़ावा*
बिहार सरकार के सात निश्चय 3 के अंतर्गत 'उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य' की परिकल्पना को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जिले के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दिशा में चयनित विद्यालयों को Center of Excellence के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे जिले के अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकें।
इसी क्रम में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को जिले के अन्य 22 विद्यालयों में नामित पदाधिकारियों द्वारा भी आज विद्यालयों में उपस्थित होकर विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विद्यालय प्रधान, शिक्षक एवं विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया गया। पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयवार संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
#siwan
#modelschool
#सिवान
5 views | Siwan, Bihar | Oct 1, 2026