Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

#Noida बिल के विरोध में सवर्णों का विरोध प्रदर्शन #UGC_RollBack #UGC_काला_कानून_वापस_लो

Uttar Pradesh, India | Jan 28, 2026

MORE NEWS

दिनांक 08,09 व 10/06/2026 को जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, सूचितापूर्ण,नकलविहीन, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई की बाइट ।@Uppolice
@adgzonelucknow
@Igrangelucknow https://t.co/q4MPqaAAze

दिनांक 08,09 व 10/06/2026 को जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, सूचितापूर्ण,नकलविहीन, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई की बाइट ।@Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow https://t.co/q4MPqaAAze

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026

आज दिनांक 08.06.2026 को #DMHardoi व #SPHardoi द्वारा जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, सूचितापूर्ण,नकलविहीन, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवम् ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@Uppolice 
@adgzonelucknow @Igrangelucknow @dgpup

आज दिनांक 08.06.2026 को #DMHardoi व #SPHardoi द्वारा जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, सूचितापूर्ण,नकलविहीन, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवम् ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow @dgpup

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026

कमलापुर में पारिवारिक विवाद बना बवाल, महिला ने देवर पर लगाए गंभीर आरोप

कमलापुर में पारिवारिक विवाद बना बवाल, महिला ने देवर पर लगाए गंभीर आरोप

Hardoi, Hardoi | Jun 7, 2026

हरिद्वार। चंडी देवी रोपवे के पास मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी को सुलझाते हुए हरिद्वार पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि करीब 25 दिनों की लगातार मेहनत, 600 घंटे की सीसीटीवी फुटेज, लाखों मोबाइल नंबरों और एसआईआर डाटा के विश्लेषण के बाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

10 मई 2026 को थाना श्यामपुर क्षेत्र में चंडी देवी मंदिर के रोपवे के समीप बंद पड़े पैदल मार्ग के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिला था। शव के पास दो कुंडल, टूटा मंगलसूत्र, सफेद गमछा और गले में कसकर बंधा ब्लाउज बरामद हुआ था। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना लगभग असंभव था।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में एसपी क्राइम निशा यादव की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस के सामने दो चुनौतियां थीं—मृतका की पहचान और हत्यारों तक पहुंचना। महिला के हाथों पर बने टैटू, तकनीकी जांच और विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से सुराग जुटाए गए, लेकिन शुरुआती 72 घंटे में पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस स्वयं वादी बनते हुए अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

टीम ने 1 मई से 10 मई तक पांच किलोमीटर के दायरे में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। 1.64 लाख मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। इसी दौरान 8 मई की सीमित फुटेज में तीन पुरुषों के साथ एक महिला चंडी देवी की ओर जाते दिखाई दी, जबकि लौटते समय महिला उनके साथ नहीं थी। जांच की कड़ियां उत्तर प्रदेश के बांदा जिले तक पहुंचीं।

पुलिस टीम करीब 700 किलोमीटर दूर बुंदेलखंड पहुंची और तीन संदिग्धों—रामप्रकाश उर्फ गोविंदा, राकेश और छेदीलाल—को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि मृतका कौशल्या पत्नी पप्पू निवासी बांदा थी और उसका रामप्रकाश से प्रेम संबंध था। पहले से शादीशुदा रामप्रकाश पर कौशल्या विवाह का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर उसने अपने भाई राकेश और जीजा छेदीलाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

आरोपियों ने कौशल्या को चंडी देवी दर्शन कराने के बहाने हरिद्वार बुलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को सुनसान स्थान पर फेंककर पहचान मिटाने की कोशिश की गई, लेकिन हरिद्वार पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों ने आरोपियों की योजना को विफल कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. राकेश पुत्र राजा, निवासी ग्राम ग्योडीबाबा, थाना कोतवाली नगर, बांदा (उ.प्र.), उम्र 25 वर्ष।

2. रामप्रकाश उर्फ गोविंदा पुत्र राजा, निवासी ग्राम ग्योडीबाबा, थाना कोतवाली नगर, बांदा (उ.प्र.), उम्र 20 वर्ष।

3. छेदीलाल पुत्र ईशूरी प्रसाद, निवासी ग्राम काहला गंछा, थाना कोतवाली नगर, बांदा (उ.प्र.), उम्र 24 वर्ष।

बरामदगी

तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन

एक पिट्ठू बैग

इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने पुलिस टीम को ₹5,000 तथा एसएसपी हरिद्वार ने ₹2,500 के पुरस्कार की घोषणा की है। हरिद्वार पुलिस की इस तकनीकी और सूक्ष्म विवेचना को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

हरिद्वार। चंडी देवी रोपवे के पास मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी को सुलझाते हुए हरिद्वार पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि करीब 25 दिनों की लगातार मेहनत, 600 घंटे की सीसीटीवी फुटेज, लाखों मोबाइल नंबरों और एसआईआर डाटा के विश्लेषण के बाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 10 मई 2026 को थाना श्यामपुर क्षेत्र में चंडी देवी मंदिर के रोपवे के समीप बंद पड़े पैदल मार्ग के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिला था। शव के पास दो कुंडल, टूटा मंगलसूत्र, सफेद गमछा और गले में कसकर बंधा ब्लाउज बरामद हुआ था। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना लगभग असंभव था। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में एसपी क्राइम निशा यादव की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस के सामने दो चुनौतियां थीं—मृतका की पहचान और हत्यारों तक पहुंचना। महिला के हाथों पर बने टैटू, तकनीकी जांच और विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से सुराग जुटाए गए, लेकिन शुरुआती 72 घंटे में पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस स्वयं वादी बनते हुए अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। टीम ने 1 मई से 10 मई तक पांच किलोमीटर के दायरे में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। 1.64 लाख मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। इसी दौरान 8 मई की सीमित फुटेज में तीन पुरुषों के साथ एक महिला चंडी देवी की ओर जाते दिखाई दी, जबकि लौटते समय महिला उनके साथ नहीं थी। जांच की कड़ियां उत्तर प्रदेश के बांदा जिले तक पहुंचीं। पुलिस टीम करीब 700 किलोमीटर दूर बुंदेलखंड पहुंची और तीन संदिग्धों—रामप्रकाश उर्फ गोविंदा, राकेश और छेदीलाल—को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि मृतका कौशल्या पत्नी पप्पू निवासी बांदा थी और उसका रामप्रकाश से प्रेम संबंध था। पहले से शादीशुदा रामप्रकाश पर कौशल्या विवाह का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर उसने अपने भाई राकेश और जीजा छेदीलाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने कौशल्या को चंडी देवी दर्शन कराने के बहाने हरिद्वार बुलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को सुनसान स्थान पर फेंककर पहचान मिटाने की कोशिश की गई, लेकिन हरिद्वार पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों ने आरोपियों की योजना को विफल कर दिया। गिरफ्तार आरोपी 1. राकेश पुत्र राजा, निवासी ग्राम ग्योडीबाबा, थाना कोतवाली नगर, बांदा (उ.प्र.), उम्र 25 वर्ष। 2. रामप्रकाश उर्फ गोविंदा पुत्र राजा, निवासी ग्राम ग्योडीबाबा, थाना कोतवाली नगर, बांदा (उ.प्र.), उम्र 20 वर्ष। 3. छेदीलाल पुत्र ईशूरी प्रसाद, निवासी ग्राम काहला गंछा, थाना कोतवाली नगर, बांदा (उ.प्र.), उम्र 24 वर्ष। बरामदगी तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन एक पिट्ठू बैग इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने पुलिस टीम को ₹5,000 तथा एसएसपी हरिद्वार ने ₹2,500 के पुरस्कार की घोषणा की है। हरिद्वार पुलिस की इस तकनीकी और सूक्ष्म विवेचना को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Hardoi, Hardoi | Jun 7, 2026

मोबाइल पर हंसकर बात करने पर सास ने टोका, कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रीतम नगला में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 25 वर्षीय एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला. घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जहाँ एक तरफ ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मृतका के मायके वालों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है.

मायके पक्ष का आरोप: दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित

मृतक महिला की पहचान ललिता (25 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतका के भाई संजीव ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ललिता की शादी 22 अप्रैल 2024 को राहुल के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग को लेकर ललिता को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे थे. मृतका का 11 महीने का एक बेटा भी है.

संजीव के अनुसार, शुक्रवार शाम को जब उन्हें बहन की मौत की सूचना मिली और वे मौके पर पहुँचे, तो ललिता का शव नीचे रखा हुआ था और ससुराल के सभी लोग मौके से फरार थे. घटनास्थल पर टूटी हुई चूड़ियाँ बिखरी मिलीं, जिससे मायके पक्ष ने अंदेशा जताया है कि ललिता की गला दबाकर हत्या की गई है.

ससुराल पक्ष का दावा: सास की टोकने पर उठाया आत्मघाती कदम

दूसरी ओर, ससुराल पक्ष से मृतका के चचिया ससुर दुर्वेश ने घटना को लेकर अलग ही कहानी बयां की है. उनके मुताबिक, ललिता अपने मोबाइल पर अपनी बहन से हंसकर बात कर रही थी. इसी बात को लेकर उसकी सास ने आपत्ति जताई और उसे ढंग से बात करने की नसीहत दी. दुर्वेश का दावा है कि इस बात से नाराज होकर ललिता कमरे के अंदर चली गई और कुंडी लगाकर फंदे से जान दे दी.

बाद में जब घर के बच्चों ने आवाज दी और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो खिड़की से झांकने पर घटना का पता चला.

पुलिस कार्रवाई और जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा. कंपिल थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि मामले में मायके पक्ष की तरफ से तहरीर प्राप्त हो चुकी है और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है.

मोबाइल पर हंसकर बात करने पर सास ने टोका, कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रीतम नगला में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 25 वर्षीय एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला. घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जहाँ एक तरफ ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मृतका के मायके वालों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. मायके पक्ष का आरोप: दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित मृतक महिला की पहचान ललिता (25 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतका के भाई संजीव ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ललिता की शादी 22 अप्रैल 2024 को राहुल के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग को लेकर ललिता को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे थे. मृतका का 11 महीने का एक बेटा भी है. संजीव के अनुसार, शुक्रवार शाम को जब उन्हें बहन की मौत की सूचना मिली और वे मौके पर पहुँचे, तो ललिता का शव नीचे रखा हुआ था और ससुराल के सभी लोग मौके से फरार थे. घटनास्थल पर टूटी हुई चूड़ियाँ बिखरी मिलीं, जिससे मायके पक्ष ने अंदेशा जताया है कि ललिता की गला दबाकर हत्या की गई है. ससुराल पक्ष का दावा: सास की टोकने पर उठाया आत्मघाती कदम दूसरी ओर, ससुराल पक्ष से मृतका के चचिया ससुर दुर्वेश ने घटना को लेकर अलग ही कहानी बयां की है. उनके मुताबिक, ललिता अपने मोबाइल पर अपनी बहन से हंसकर बात कर रही थी. इसी बात को लेकर उसकी सास ने आपत्ति जताई और उसे ढंग से बात करने की नसीहत दी. दुर्वेश का दावा है कि इस बात से नाराज होकर ललिता कमरे के अंदर चली गई और कुंडी लगाकर फंदे से जान दे दी. बाद में जब घर के बच्चों ने आवाज दी और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो खिड़की से झांकने पर घटना का पता चला. पुलिस कार्रवाई और जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा. कंपिल थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि मामले में मायके पक्ष की तरफ से तहरीर प्राप्त हो चुकी है और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Hardoi, Hardoi | Jun 7, 2026

#Noida बिल के विरोध में सवर्णों का विरोध प्रदर्शन #UGC_RollBack #UGC_काला_कानून_वापस_लो - Uttar Pradesh News