पेंशन पैक करने का कारोबार देने के नाम पर गांव में ठगी, आरोपी धरा
महिलाओं और बच्चों को घर बैठे रोजगार का झांसा देकर वसूले गए पैसे
शाहजहाँपुर क्षेत्र के एक गांव में घर बैठे पेंशन पैक करने का कारोबार और रोजगार दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति ने महिलाओं और बच्चों को घर बैठे रोजगार देने की बात कहकर ठगी को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपना नाम सनी ठाकुर बताया था, जो मूल रूप से सीतापुर का निवासी है और वर्तमान में शाहजहाँपुर में किराए पर मकान लेकर अपना बिजनेस चला रहा था। उसने महिलाओं से 50-50 रुपये भी लिए थे और 20 अक्टूबर 2026 को सामान देने की बात कही थी।
जब तय समय पर सामान नहीं मिला और आरोपी की नीयत पर संदेह हुआ, तो ग्रामीणों को उसके धोखेबाज होने का पता चला। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी की गाड़ी का नंबर UP 34 BD 5779 है। ठगी का खुलासा होने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और साफ तौर पर चेतावनी दी कि या तो तुरंत माल उपलब्ध कराया जाए या फिर सभी के पैसे वापस किए जाएं। इस घटना के बाद इलाके में अन्य लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 23, 2026