भोजुबीर चौराहे के समर्पण हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान बेहोशी की हालत में मरीज को छोड़ भागे डॉक्टर जोड़े
वाराणसी के भोजुबीर चौराहे पर स्थित समर्पण हॉस्पिटल में डॉक्टरों की एक बड़ी और गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल के संचालक डॉ. एस. जे. सिंह के पुत्र डॉ. पंकज सिंह और उनकी पत्नी डॉ. स्निग्धा सिंह ने एक मरीज का ऑपरेशन किया और उसे बेहोशी की हालत में ही किसी अन्य जगह पर ले जाने की बात कहकर अस्पताल छोड़कर चले गए।
मिली जानकारी के अनुसार, जिस महिला मरीज का ऑपरेशन किया गया है, वह क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिवक्ता की बहू हैं। डॉक्टरों के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये और मरीज को बीच में ही छोड़कर भागने की बात से परिजनों में हड़कंप मच गया।
परिजनों द्वारा कड़ा विरोध करने और डॉक्टरों पर दबाव बनाने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया, जिसके बाद मरीज का उपचार दोबारा शुरू किया गया। इस घटना के बाद से अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, और परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
Hardoi, Hardoi | Oct 23, 2026