बलिया: पुलिस के साथ युवकों की मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस कर्मियों के साथ युवकों की हाथापाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जानुआन चट्टी का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार कुछ युवक पुलिस के साथ उलझते हुए मारपीट कर रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 23, 2026