अजीबोगरीब मामला: बॉयफ्रेंड का ध्यान खींचने और मिलने के लिए युवती ने खुद करवा लिया अपना एक्सीडेंट
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। प्यार में पागल एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को खुद से मिलने के लिए मजबूर करने के वास्ते ऐसा नायाब और खतरनाक तरीका अपनाया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। युवती ने खुद अपना एक्सीडेंट करवा लिया ताकि उसका बॉयफ्रेंड उससे मिलने के लिए आ जाए।
सामने आए वीडियो में रोते हुए युवती ने खुद यह खुलासा किया है कि उसने सोचा था कि यदि वह अपना एक्सीडेंट करवा लेगी, तो उसका बॉयफ्रेंड कम से कम उसका हालचाल जानने जरूर आएगा और उससे मिलने पहुंचेगा। लेकिन इसके बावजूद बॉयफ्रेंड की तरफ से कोई संदेश या सुध नहीं ली गई, जिसके बाद वह कैमरे पर फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई।
Hardoi, Hardoi | Oct 23, 2026