भागलपुर सुल्तानगंज, 21 अगस्त 2026: हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सुल्तानगंज क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस को लेकर आज सुल्तानगंज थाना परिसर में संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों/आयोजक समिति के सदस्यों की उपस्थिति में जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित आयोजकों से अपील की गई कि जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मार्ग का पालन करें तथा आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति, सद्भाव एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि अथवा अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को देने की अपील की गई।
बैठक में उपस्थित सभी संबंधित पक्षों ने शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में ईद मिलाद-उन-नबी के आयोजन में प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
Bhagalpur District Administration
DM Darbhanga
District Administration Patna
District Administration, Madhubani
Banka District Administration
Madhepura District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bhagalpur Police
CMO Bihar
9 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 21, 2026