भागलपुर, 21 अगस्त 2026:-* विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर IIIT भागलपुर के स्टार्टअप सेल द्वारा “Scale Up and Market Access” विषय पर एक विशेष वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा उद्यमियों को उद्यमिता, स्टार्टअप विकास, बाजार तक पहुंच, सरकारी सहायता, फंडिंग के अवसर तथा इनक्यूबेशन सपोर्ट के संबंध में व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना और उनके नवीन विचारों को सफल एवं टिकाऊ स्टार्टअप में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में IIIT भागलपुर के स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को आइडिया पिचिंग, आइडिया डेवलपमेंट तथा नए विचारों को व्यावहारिक एवं कार्यशील स्टार्टअप में बदलने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बिहार स्टार्टअप पॉलिसी-2022 के तहत उपलब्ध प्रमुख प्रावधानों एवं अवसरों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र (DIC), भागलपुर के महाप्रबंधक श्री राकेश कुमार ने इच्छुक उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी फंडिंग एवं सहायता प्रणालियों की जानकारी दी।
उन्होंने MSME, रेशम/सिल्क उद्योग सहित बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं, वित्तीय सहायता एवं प्रोत्साहन कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने उद्यम को विकसित करने तथा बाजार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। IIT पटना इनक्यूबेशन सेंटर से श्री गोपी कृष्ण ने सफल स्टार्टअप के निर्माण और विकास की यात्रा पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने स्टार्टअप की सफलता में आवश्यक कारकों, इनक्यूबेशन सपोर्ट, नए बाजारों की पहचान तथा व्यवसाय को बड़े स्तर पर विस्तार देने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को इनक्यूबेशन इकोसिस्टम के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं स्टार्टअप पहलों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता भागलपुर के सफल स्टार्टअप संस्थापकों का सम्मान रहा। इस अवसर पर Trip2Trip के संस्थापक श्री परमप्रीत सिंह एवं GrihaSetu Labs के संस्थापक श्री रितेश राज को उनके उद्यमिता के सफर और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सफल उद्यमियों के साथ संवाद के दौरान विद्यार्थियों को स्टार्टअप शुरू करने, शुरुआती चुनौतियों, असफलताओं से सीखने, बाजार की जरूरतों को समझने तथा व्यवसाय को आगे बढ़ाने के व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुए। वर्कशॉप के दौरान विद्यार्थियों को Startup Idea से लेकर Product Development, Market Validation, Funding, Incubation और Scale-up तक की पूरी प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों एवं सफल उद्यमियों से संवाद कर अपने विचारों एवं संभावित स्टार्टअप योजनाओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रमाण-पत्र के माध्यम से कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी एवं सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।
IIIT भागलपुर का स्टार्टअप सेल विद्यार्थियों के बीच Innovation, Entrepreneurship एवं Startup Culture को बढ़ावा देने तथा उन्हें भविष्य के सफल उद्यमी के रूप में तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। “Scale Up and Market Access” वर्कशॉप इसी प्रयास की महत्वपूर्ण कड़ी रही, जिसने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं, फंडिंग, इनक्यूबेशन, बाजार तक पहुंच और स्टार्टअप विस्तार के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
District Administration Patna
DM Darbhanga
Bhagalpur District Administration
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Banka District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar