भागलपुर, 21 अगस्त 2026: श्रावणी मेला के अवसर पर आज भागलपुर जिले के काँवरिया पथ पर काँवरियों के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए भव्य पुष्प वर्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में काँवरियों पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे पूरा काँवरिया पथ भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर हो गया।
पुष्प वर्षा के इस विशेष आयोजन में बिहार पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव श्री प्रदीप कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। वे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा हेलीकॉप्टर से काँवरियों पर पुष्प वर्षा की गई। आकाश से पुष्प वर्षा का दृश्य अत्यंत मनोहारी एवं आकर्षक रहा।
काँवरिया पथ पर विभिन्न स्थानों पर हो रही पुष्प वर्षा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ‘हर हर महादेव’ एवं ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। काँवरियों में भी इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।
अजगैबीनाथ, सुल्तानगंज, लहुआ मोड़, असरगंज, ढांढी बेलारी सहित काँवरिया पथ के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर पुष्प वर्षा के माध्यम से काँवरियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की व्यापक कवरेज भी की गई तथा बड़ी संख्या में फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए गए।
जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं एवं काँवरियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पुष्प वर्षा का यह आयोजन श्रावणी मेला की भव्यता, आध्यात्मिकता और उत्सवपूर्ण वातावरण को और अधिक जीवंत बनाने वाला रहा।
Bhagalpur District Administration
District Administration Patna
Banka District Administration
DM Darbhanga
Madhepura District Administration
District Administration, Madhubani
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar