भागलपुर, 21 अगस्त 2026:-* विकसित भारत जी राम जी के तहत विकसित ग्राम पंचायत अन्तर्गत 20-20 योजनाओं का चयन कर कार्रवाई करने का निर्देश सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया गया। सक्रिय मनरेगा कामगारों को नियत समय पर काम की मांग कराते हुए रोजगार मुहैया कराने तथा प्रति दिवस दैनिक मजदूरी सहभागिता हेतु निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही 87 प्रतिशत मजदूरों का ईकेवाईसी की गई है, शत-प्रतिशत विकसित भारत जी राम जी मजदूरों का ईकेवाईसी एवं जॉब कार्ड सत्यापन अविलम्ब कराने का निर्देश दिया गया। विकसित भारत जी राम जी के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 571200 वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप स-समय वृक्षारोपण की योजनाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में सार्वजनिक जल संरचनाओं हेतु निर्धारित लक्ष्य 21 के विरूद्ध 19 पर कार्य प्रारंभ की गई है। निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है। चापाकल के किनारे सोख्ता निर्माण हेतु निर्धारित लक्ष्य 249 के विरूद्ध 190 पर कार्य प्रारंभ की गई है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सोख्ता निर्माण कार्य प्रारंभ करते हुए अविलम्ब पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
सभी प्रखण्डों के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे।
Bhagalpur District Administration
District Administration Patna
DM Darbhanga
Madhepura District Administration
District Administration, Madhubani
Banka District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
1 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 21, 2026