लिधौरा: छिपरी: महाशिवरात्रि महोत्सव में लक्खा की प्रस्तुति आज, कृष्णा गौर होंगी शामिल, कविता शर्मा ने बांधा समां
टीकमगढ़ के मातृधाम छिपरी में सात दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव जारी है। महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार रात बुंदेली गायिका कविता शर्मा ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज शनिवार को प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा अपनी प्रस्तुति देंगे, और प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर भी इसमें शामिल होंगी।