लिधौरा: छिपरी: महाशिवरात्रि महोत्सव में लक्खा ने भजन गाए, आज पवनदीप राजन की प्रस्तुति
टीकमगढ़ के मातृधाम छिपरी में सात दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव जारी है। समारोह के छठे दिन शनिवार रात प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने अपनी प्रस्तुति दी। आज रविवार रात इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन अपनी प्रस्तुति देंगे।