लिधौरा: छिपरी में लगेंगी देवी अहिल्या बाई और निषादराज की प्रतिमाएं, महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न, महिलाओं को साड़ियाँ वितरित
टीकमगढ़ के मातृधाम छिपरी में महाशिवरात्रि महोत्सव का मंगलवार को यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर संत श्री रविशंकर महाराज ने छिपरी स्थित मां शारदा की पहाड़ी पर देवी अहिल्या बाई और निषादराज की 10 फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित कराने की घोषणा की।