लिधौरा: छिपरी: संत रविशंकर महाराज ने की तीन बड़ी घोषणाएं: 1000 शिवलिंग मंदिर, अन्नपूर्णा रसोई व 10 बिस्तरों का अस्पताल बनेगा
टीकमगढ़ के मात्र धाम छिपरी में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन हो गया। अंतिम दिन इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी। इस अवसर पर संत श्री रविशंकर महाराज ने तीन महत्वपूर्ण घोषणाए ं कीं। कार्यक्रम में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक और टीकमगढ़ के पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।