महाशिवरात्रि उत्सव 2026 के अंतर्गत मातृधाम छिपरी में महामृत्युंजय यज्ञ, भागवत कथा और अहीर नृत्य के साथ तृतीय दिवस श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। परम पूज्य महाराज श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार के मंगल सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से वैदिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद महाराज ने भक्तों से आत्मीय भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया,