जमुई: पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रदर्शन
28 जून से दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद सोनम वांगचुक, नेहा वोरा सहित अन्य छात्रों से वार्ता नही कर जबरन उठाने के खिलाफ और छात्रों का शांति पूर्ण पार्लियामेंट मार्च के समर्थन में सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक भाकपा माले, आइसा, आरवाईए कार्यकताओं द्वारा कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रतिरोध सभा कर शिक्षा मंत्री व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
वहीं सभा की अध्यक्षता करते हुए नौजवान सभा के जिला संयोजक राहुल यादव, भाकपा माले के जिला सचिव शम्भू शरण सिंह ने कहा की देश की शिक्षा आज गहरे संकट की दौर से गुजर रहा और वही मोदी गहरी नींद में सोई है वही भाकपा माले के राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि 30 दिनों से अनिशिचतकालीन धरना और 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक, आइसा राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोरा, मनीष और आमीन देश भर में नब्बे से आधी
पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की विफलताओं ने करोड़ों छात्र-युवाओं के भविष्य को असुरक्षित बना दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इन गंभीर समस्याओं का समाधान करने के बजाय अपनी जवाबदेही से बचने और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्र-युवाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है। छात्र-युवा अपने भविष्य, रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया जा रहा है। यह केंद्र सरकार के शिक्षा, छात्र-युवा और लोकतंत्र विरोधी रवैये को उजागर करता है।
वही माले नेता बासुदेव राय, जयराम तुरी ने भी नीट पेपर लीक और 22 से अधिक छात्रों की आत्महत्या के दोषी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग किया और मोदी सरकार के छात्र नौजवान विरोधी नीतियों का का पुरजोर विरोध किया।।मोके मोहम्द हैदर, किरण गुप्ता,ब्रमदेव ठाकुर,दामोदर पासवान,संगीत कुमारी सविता देवी अनिता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे #jamui #jamuitopnews #bhakpamale #JantarMantar #educationmantri Part 3
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026