
भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने की मांग, भाकपा (माले) का मझौलिया में जोरदार प्रदर्शन 357 भूमिहीन परिवारों के लिए जमीन की मांग, मझौलिया में भाकपा (माले) का प्रदर्शन '5 डिसमिल जमीन दो' के नारे के साथ सड़कों पर उतरे भाकपा (माले) कार्यकर्ता बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में भाकपा (माले) का प्रदर्शन, 20 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान #Majhaulia #Bettiah #WestChamparan #Bihar #CPIML #BhakpaMale #LandRights #भूमिहीन #पांचडिसमिलजमीन #मझौलिया #बेतिया #पश्चिमचंपारण #बिहारNews #Protest #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #RedFlag #LandForLandless #HindiNews
Bettiah, West Champaran | Jul 8, 2026

जमुई: पुलिस अपनी नाकामी को छुपाने के लिये करती है एनकाउंटर- भाकपा माले* बिहार में मॉब लिंचिंग, जाति पूछकर हत्याएं, दलितों-पिछड़ों और गरीबों पर बढ़ते हमले तथा पुलिस दमन के सवालों को लेकर पूरे बिहार में भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध दिवस कार्यक्रम के तहत शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक कचहरी चौक पर प्रतिरोध सभा किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला भी दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव शम्भू शरण सिंह ने किया।वही सभा का संचालन राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर शम्भू शरण सिंह ने कहा कि आज बिहार और देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती कानून के राज को बचाने की है। सरकार कानून और न्याय की जगह एनकाउंटर, बुलडोजर और दमन को शासन का मॉडल बनाना चाहती है।वही राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि आज बिहार और देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती कानून के राज को बचाने की है। सरकार कानून और न्याय की जगह एनकाउंटर, बुलडोजर और दमन को शासन का मॉडल बनाना चाहती है। जो पुलिस एनकाउंटर,मॉब लीचिंग,बुलडोजर राज संविधान पर गंभीर हमला है किसी भी घटना को जाति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। चाहे भरत तिवारी हों, राजगीर के दलित युवक हों या किसी भी समुदाय का कोई पीड़ित सभी को समान न्याय मिलना चाहिए। आज स्थिति यह है कि कहीं जाति पूछकर हत्या की जा रही है तो कहीं मंदिर में प्रवेश करने पर लोगों को पीट-पीटकर मार दिया जा रहा है। ऐसी घटनाएँ सभ्य समाज पर कलंक हैं। वही खेत मजदूर नेता बासुदेव रॉय और जयराम तुरी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा खुले मंच से एनकाउंटर की बात करना और अगले ही दिन पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर देना बिना वैकल्पिक व्यवस्था कर गरीबों के झुग्गी झोपड़ियां को बुलडोजर से ध्वस्त कर देना यह स्वस्थ लोकतंत्र का गला घोट जैसा है इस देश में संविधान लोकतंत्र और कानून व्यवस्था है लेकिन सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह की पुलिसिया दमन और एनकाउंटर कर गरीबों के अंदर बुलडोजर का भय दिखाकर उनके जमीन से बेदखल करने की कोशिश के खिलाफ हम सब लोग पार्टी ने नारा दिया है कि बुलडोजर राज बंद करो गरीबो भूमिहीनों को आवास के लिये पाँच डिसमिल जमीन का प्रबंध करो। मौके पर मोहम्मद हैदर,किरण गुप्ता ब्रमदेव ठाकुर तुलसी माझी गरीब माझी,नितेशर आजाद सहित सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित थे #jamuitopnews #jamuibihar #jamuicity #bhakpamale #CM #zilaprashasan
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026

जमुई: 500 से अधिक लोगों के साथ 29 जून को भाकपा माले झुमराज स्थान से जमुई तक करेगी पदयात्रा जमुई जिले के बहुचर्चित बरनार जलाशय योजना, विस्थापित किसानों के पुनर्वास सहित अन्य मांगों को लेकर भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा 29 जून को सोनो प्रखंड के झुमराज स्थान से जमुई मुख्यालय तक पद यात्रा किया जाएगा। जिसमें 500 से अधिक लोग शामिल होंगे। इस पदयात्रा को IIP यानि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का भी समर्थन और साथ मिलेगा। उक्त जानकारी IIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक ई. आईपी गुप्ता ने गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि बहुत चर्चित वर्णन जलाशय योजना और विस्थापित किसानों के पुनर्वास, अधिग्रहण जमीन के बदले जमीन, आजीविका के लिए रोजगार, वर्तमान MVR का चार गुना मुआवजा, वनअधिकार अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों का निष्पादन, गरीब भूमिहीनों का वास आवास की मांग को लेकर भाकपा माले झुमराज स्थान से जमुई मुख्यालय तक एक विशाल बरनार विस्थापित किसान न्याय यात्रा पदयात्रा निकालेगी। जिसका समर्थन हमारी पार्टी देगी। यह पद यात्रा हूल दिवस के अवसर पर 30 जून को जमुई मुख्यालय पहुंचकर समाप्त होगा। वहीं भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर 28 जून को सभी पद यात्री बटिया के झुमराज स्थान में जमा होंगे और रात्रि विश्राम कर 29 जून सुबह 7:00 बजे पदयात्रा बटिया काली पहाड़ी, औरैया डुमरी होते हुए 11:00 बजे प्रखंड मुख्यालय सोनो पहुंचकर स्थानीय जन समस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को ज्ञापन देंगे और फिर पदयात्री शाम तक मांगो बंदर पहुंचकर भद्रकाली होटल के प्रांगण में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले सुबह 30 जून को 7:00 बजे हरदी मोह, सिंगारीटांड़, नारियाना, खैर मोड होते हुए दोपहर 1:00 बजे जमुई पहुंचकर कचहरी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्तर पर मलियार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। उंसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #ipgupta #bhakpamale #jamuibihar #jamuicity
Jamui, Jamui | Jun 26, 2026

जमुई के ख़ैरा प्रखंड को फर्जी तरीके से किया ODF घोषित, भाकपा माले ने जांच का किया मांग खैरा प्रखण्ड के दर्जनों गाँवो व पंचायतों को स्वाछ भारत मिशन की आकड़ो से जनता को भ्रमित कर करोड़ो रुपये के घोटाले एवं सभी पंचायत गांव मोहल्ले को ओडीएफ घोषित करने के खिलाफ भाकपा माले ने शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक धरना दिया। कचहरी चौक स्थित अंबेडकर स्थल पर आयोजित एक दिवसीय धरना में बड़ी संख्या में खेतिहर मजदूर शामिल हुए। धरना की अध्यक्षता भाकपा माले के राज्य कमिटी के सदस्य वासुदेव राय ने किया। वहीं सभा को संबोधित करते हुऎ भाकपा माले के जिला सचिव शंभू शरण सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जिन स्वच्छ भारत मिशन योजना के नाम पर जनता के टैक्स के पैसे से शौचालय निर्माण करने वाले लाभर्थियों को अनुदान मिलना था वह आजतक नही पहुँचा और गांव पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है जनता जबाब चाहती है! वही सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा की डीएम साहब आपकी फाइलों में गाँवो की मौसम ग़ुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे और ये बाते किताबी है ।जमूई जिला के खैरा के दर्जनों गाँवो के लोग जिला समाहरणालय के दहलीज़ पर घण्टो बैठा है इस उम्मीद से की जिला पदाधिकारी जो गाँवो की समस्या का हल इस सरकार में होगी उस समस्या को लेकर लोग धरने पर बैठे है और कह रहा है कि आप और आपकी यह सिस्टम ने गरीबो से कैसी भद्दी मजाक कर रही कि मेरे पंचायत के सैकड़ों घर के लोग आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी हजारों लोग शौचालय के अभाव के कारण खुले में शौच करते है और ग्राम प्रधान उस गाँव पंचायत को ओडीएफ घोषित कर लाखो करोड़ो रूपये का चूना लगा दिये और आपके कानों में जुतक नही रेंगना क्या दर्शाता है भाकपा माले ने अपनी मांगपत्र में साफ साफ लिखा है कि खैरा प्रखण्ड अंतर्गत कागेश्वर,चुवा, मगोबन्दर हरनी,झुंडों गढ़ी विशनपुर, सहित जिले भर के सैकड़ों ओडीएफ गाँवो का उच्चस्तरीय जाँच कर दोषी लोगो पर करवाई करे और शौचालय से वंचित गरीबों को शौचालय उपलब्ध कराएं नहीं तो भाकपा माले इस सवाल को लेकर सड़क से लेकर सदन और न्यायालय में भी लड़ाई लड़ेगी। मौके पर सभा को सम्बोधित करते हुए ज़िला कमिटि सदस्य जयराम तुरी ने कहा कि सरकार सिर्फ और सिर्फ गरीब जनता से टैक्स लेती है और अमीरों को छूट देती है आज जिला भर के सभी गरीब दलित बस्ती में एक भी चलंत शौचालय नही बना है लेकिन शौचालय के नाम पर करोड़ो रूपये पंचायत प्रतिनिधि डकार गया है जिला पदाधिकारी जल्द से जल्द एक उच्च स्तरीय कमिटी बनाकर ओडीएफ घोषित गांव का सही जांच करें और गरीबों को शौचालय का प्रबंध करते हुऎ ओडीएफ घोषित करने वाले पंचायत प्रतिनिधि और सरकारी सेवकों पर कड़ी करवाई करें नहीं तो हम गरीब इस लड़ाई को अंतिम दम तक मजबूती से लड़ेंगे। ग्रामीण भीम मांझी ने कहा की हमारे गांव में सैकड़ों दलित भरे हैं लेकिन एक भी घर में अभी तक शौचालय नहीं बना और उस हरनी पंचायत को ओडीएफ घोषित कर देना बड़ी पीड़ा दायक है इसकी जाँच करें वहीं भाकपा माले का पंच सदस्य प्रतिनिधि मंडल द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुऎ कहा की खैरा प्रखंड अंतर्गत मांगोबंदर झुंडों,कागेश्वर चुवा सहित फर्जी तरीके से घोषित ओडीएफ पंचायत का उच्च स्तरीय जांच कराया जाए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा की संबंधित पदाधिकारियों से उसकी जांच कराई जायेगी मौके पर मो हैदर, किरण गुप्ता भीम मांझी दामोदर चानो तुरी, दिलीप गुप्ता डीपमाला अर्जुन शांति देवी तुलसी मांझी ब्रह्मदेव ठाकुर,रजंती देवी कृष्ण कुमार मलकर राजोग गोस्वामी साहित दर्जनों लोग उपस्थित हैं #jamuitopnews #jamuibihar #dmjamui #sdojamui #viralreelsシ #viralvideoシ #jansamasyanews #NHL #bhakpamale
Jamui, Jamui | Jun 13, 2026

ईट के भट्टे पर हुआ दर्दनाक हादसा, मशीन में मजदूर के फंसने से हुई मौत ,परिजनों में मचा कोहराम। #अंगक्षेत्र #biharpulice #BankaNews #bhakpamale #BankaBihar #highlight #bhagalpur #cantante #india #bihar #Hadsa
Shambhuganj, Banka | Jun 12, 2026