जमुई: तेज रफ्तार ने ढाया क^ह^र, चली गई एक युवक की जा^न
जमुई: जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडघाट के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रिपल लोडिंग दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन- तीन युवक यानि कुल छह युवक बुरी तरह घायल हो गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से फौरन इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा से सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर मनीष कुमार द्वारा जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया और चार युवकों का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। एक बाइक पर सवार मृतक युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऋषिडीह गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मृतक की बाइक पर महेश यादव के पुत्र विकास कुमार और जुगल यादव के पुत्र सौरभ कुमार शामिल हैं। दूसरी बाइक पर सवार घायलों की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के पतम्बर गांव निवासी विजय दास के पुत्र शिवम कुमार, महेंद्र दास के पुत्र बीरेंद्र दास और शैलेन्द्र दास के पुत्र बाबी दास के रूप में हुई है। #jamui #jamuitopnews #crime #Exident
Jamui, Jamui | Nov 2, 2026