जमुई: छठ घाटों की सफाई और मरम्मती का कार्य हुआ तेज
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर परिषद की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए शहर के विभिन्न छठ घाटों की सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। नगर परिषद की टीम लगातार घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। जेसीबी से सफाई कराने का कार्य रविवार की दोपहर 12:30 बजे के बाद भी जारी है। #jamui #nagarparishadjamui
Jamui, Jamui | Nov 1, 2026