32 वर्षों की पुलिस सेवा के बाद थानाध्यक्ष को मिली बड़ी उपलब्धि, DSP पद पर हुए प्रोन्नत
बिहार पुलिस में लगातार 32 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले अनुभवी पुलिस अधिकारी को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर प्रोन्नति मिली है। इस उपलब्धि पर उन्होंने भगवान महादेव, माता-पिता, गुरुजनों, अभिभावकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने बिहार के कई जिलों में विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाई। इनमें जमुई जिले का जमुई थाना और झाझा थाना भी शामिल है।
उन्होंने अपराधियों, नक्सलियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ आम जनता के बीच सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना को प्राथमिकता दी। सामुदायिक पुलिसिंग और जनहितैषी पुलिसिंग को भी अपनी कार्यशैली का अहम हिस्सा बनाया।
उन्होंने कहा कि पद और कार्य की प्रकृति जरूर बदल गई है, लेकिन आम लोगों के प्रति उनका व्यवहार और जुड़ाव पहले जैसा ही रहेगा।
झाझा डिजिटल न्यूज़ की ओर से DSP पद पर प्रोन्नति मिलने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
BiharPolice #DSP #Promotion #Jhajha #Jamui #BiharNewsPatna
Jamui, Jamui | Nov 1, 2026